Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के सहयोग सेल में अनुशासन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने के आ रहे मामले

Dec 29, 2025 2 min read
बीजेपी के सहयोग सेल में अनुशासन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने के आ रहे मामले
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं की सहोलियत के लिए अभिनव पहल करते हुए मंत्रियों को कार्यालय में बैठाने का काम शुरु कर दिया है। यह कार्यक्रम निरंतर एक महीने से चल रहा है जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक हफ्ते में पांच दिन अलग-अलग मंत्री दो घंटे बैठते हैं और कार्यकर्ताओं की शिकायतों का निराकरण करते हैं। इस कार्यक्रम को पारदर्शी बनाए रखने के लिए टोकन सिस्टम भी लागू किया गया है सारा कार्यक्रम भी ठीक चल रहा है। लेकिन कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की जिम्मेवारी कर्मचारियों की होती है जहां कुछ गड़बड़ियां देखने में आ रही हैं। कार्यक्रम के शुरुआती हफ्ते में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी क्वार्डिनेशन में लगी उन्होंने ठीक तरीके से अपना काम किया लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिन कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है उनके द्वारा गैर अनुशाषित व्योहार के मामले सामने आए हैं। जबकि किसी प्रकार की भीड़ भी नहीं होती है इसके बावजूद भी अनुशासन के नाम पर अभद्रता हो रही है। खास कर सोमवार को कक्ष के बाहर बैठा एक कर्मचारी जिस लहजे में कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से बात कर रहा था वो ठीक नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बेहद संवेदनशील और गंभीर व्यक्ति हैं। वो खुद कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा समय देने और उनकी बात सुनने में ध्यान केन्द्रित करते हैं। लेकिन उनकी पीठ के पीछे कर्मचारी अनुशासन के नाम पर कुछ और ही करते नजर आते हैं जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाई गई व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगते हैं। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष की मंशा और निष्ठा ठीक है लेकिन उनकी योजना को सफल करने में कर्मचारियों और सहयोग कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अगर समय रहते क्वार्डिनेशन में लगे कर्मचारियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाई गई व्यवस्था के दुष्परिणाम आने में देरी नहीं लगेगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी के सहयोग सेल में अनुशासन के नाम पर कर्मचारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को अपमानित करने के आ रहे मामले | मुखबिर MP