Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के प्रोटोकाल में बदलाव मंच पर बैठाकर ग्राम पंचायत के अध्यक्षों को दिया जाएगा सम्मान प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने किया ऐलान

Mar 14, 2026 2 min read
कांग्रेस के प्रोटोकाल में बदलाव मंच पर बैठाकर ग्राम पंचायत के अध्यक्षों को दिया जाएगा सम्मान प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने किया ऐलान
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश कांग्रेस को लगातार मजबूत करने की दिशा में चल रहे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के प्रोटोकाल में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस ग्राम पंचायत के अध्यक्षों को मंच में स्थान दिया जाएगा और वही साल 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह ऐलान देपालपुर ,गौतमपुरा और बेटमा ब्लॉक में आयोजित ‘ब्लॉक स्तरीय पंचायत समिति कार्यकर्ता सम्मेलन’ में किया है।इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कांग्रेस परिवार के साथियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर वर्ष 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जीतू पटवारी ने कहा कि अब ग्राम पंचायत कांग्रेस के अध्यक्षों को भी संगठन में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा और उन्हें मंच पर बैठाकर उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल,महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, इंदौर जिला (ग्रामीण) कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार गरीबों को रसोई गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिसके कारण कई गरीब परिवारों के घरों में तीन दिनों से खाना नहीं बन पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यह स्थिति नहीं सुधरी तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालयों के सामने सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस के प्रोटोकाल में बदलाव मंच पर बैठाकर ग्राम पंचायत के अध्यक्षों को दिया जाएगा सम्मान प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने किया ऐलान | मुखबिर MP