भोपाल में हवाला के पैसों की लूट पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार एक की तलाश जारी

भोपाल पुलिस ने लूट के बड़े मामले का खुलासा किया है जहां हवाला के पैसों को आरोपियों ने लूट कर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। आरोपियों ने करीब 55 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस लूट को अंजाम देने के लिए करीब 13 आरोपियों को हायर किया गया था जिसमें पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बांकी एक आरोपी की तलाश जारी है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि गौरव चेतवानी नामक अकाउंटेंट ही पूरी लूट का मास्टरमाइंड था। आरोपियों ने लूट की वारदात को आठ मार्च को अंजाम दिया था उसके बाद से ही श्यामला हिल्स थाना की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक गौरव ने अपने दो और अन्य दोस्तों के साथ मिल कर लूट की योजना बनाई थी। पुलिस को गौरव पर शुरु से ही सक था और उसी के आधार पर पुलिस गौरव पर और उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी। पुलिस की काफी मेहनत के बाद गौरव के चेहरे से नकाब हटा और आखिर में वही आरोपी निकला। फिलहाल पुलिस ने 35 लाख रुपये रिकवर कर लिया है अन्य पैसों की रिकवरी के लिए पुलिस की तरफ से पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वारदात से यह भी तय हो गया है कि भोपाल में बड़ी संख्या में हवाला का पैसा खपाया जा रहा है और लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस हवाला कारोबारियों तक पहुंचने में नाकाम हो रही है। फिलहाल इस मामले का आधा अधूरा खुलासा करने के बाद पुलिस खुद की पीठ थपथपा रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस के प्रोटोकाल में बदलाव मंच पर बैठाकर ग्राम पंचायत के अध्यक्षों को दिया जाएगा सम्मान प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने किया ऐलान
परफार्मेंस के आधार पर तय होगा कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य हर तीन महीने में बनेगी रिपोर्ट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025