Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

परफार्मेंस के आधार पर तय होगा कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य हर तीन महीने में बनेगी रिपोर्ट

Mar 15, 2026 2 min read
परफार्मेंस के आधार पर तय होगा कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य हर तीन महीने में बनेगी रिपोर्ट
ADVERTISEMENT
Font Size:

संगठन को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। और इसी कड़ी में अब कांग्रेस की तरफ से त्रैमासिक रिपोर्ट तैयार करने की योजना तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में जिलों से लेकर पंचायत समितियों की गतिविधियों का लेखा-जोखा रखा जाएगा। इसमें कमजोर कड़ियों की पहचान होगी और उसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं जो अच्छा काम कर रहे हैं उन्हे प्रोत्साहित करने के साथ उनके प्रयासों को अन्य जिलों में भी लागू करवाया जाएगा। जिलों की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश संगठन के कामकाज का भी आंकलन होगा और जो प्रतिवेदन तैयार होगा उसे केन्द्रीय संगठन को भेजा जाएगा। इस पूरे काम की कमान जिला संगठन महासचिव संभालेंगे। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस भाजपा की तर्ज पर ही अपने संगठन को खड़ा करना चाहती है जिससे चुनाव के दौरान भाजपा को टक्कर देने में आसानी हो सके। कांग्रेस में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब पदाधिकारियों की त्रैमासिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसे प्रदेश नेतृत्व के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व भी देखेगा। जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था उसका सबसे बड़ा कारण पार्टी के संगठन की कमजोरी था। कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में इस बात का खुलासा भी हुआ था। उसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए अलग-अलग नवाचार शुरु किए और आज कांग्रेस एक अलग ही मूड में नजर आ रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
परफार्मेंस के आधार पर तय होगा कांग्रेस पदाधिकारियों का भविष्य हर तीन महीने में बनेगी रिपोर्ट | मुखबिर MP