Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान 'मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं'

Aug 18, 2024 1 min read
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान 'मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं'
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा है कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में भी सम्पन्नता आती है। प्रदेश की लाड़ली बहनों में सम्पन्नता आती है तो मध्यप्रदेश भी आर्थिक रूप से खुशहाल और संपन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत उज्जैन के होटल सॉलिटेयर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों पर पुष्प-वर्षा की और उन्हें स्नेहपूर्वक झूला झुलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हृदय से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों से मिले आशीर्वाद और विश्वास से मैं भाव-विभोर हूँ। बहनों से मिले आशीर्वाद का ही प्रताप है कि प्रदेश विकास के रथ पर निरन्तर चलायमान है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान 'मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं' | मुखबिर MP