दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने किया लोकार्पण
दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार का सर्वसुविधायुक्त "मध्य प्रदेश भवन" 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में किया।

भोपाल। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार का सर्वसुविधायुक्त "मध्य प्रदेश भवन" 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में किया।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सभी मंत्री, लोकसभा-राज्यसभा सदस्य, विधायक शामिल हुए। नवीन भवन में ही शिवराज कैबिनेट की बैठक भी हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश भवन का निर्माण कार्य साल 2018 में शुरू हुआ था। कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल काम की गति धीमी रही। कार्यक्रम में प्रदेश से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री, प्रदेश के मंत्री और विधायकों को आमंत्रित किया गया है।
भवन की विशेषताएं
1.47 एकड़ भूमि पर निर्मित नए मध्य प्रदेश भवन में 66 डीलक्स कक्ष रहेंगे, जिनमें पांच सितारा सुविधाएं रहेंगी। वहीं 38 विशेष कक्ष भी रहेंगे। जिनमें मुख्यमंत्री, सांसद, मंत्री, विधायक रुक सकेंगे।
इसके अलावा 200 सदस्यों की क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय हाल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष और एक रेस्टोरेंट भी रहेगा। जिसका संचालन मप्र पर्यटन विकास निगम करेगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में तीन बेसमेंट, भूतल के अलावा छह तल हैं। भवन को सौलर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। इसके लिए भवन की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय
अब बेटियों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति,बैगा सहरिया को मिलेंगे दुधारु पशु
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय
2/2/2023
भाजपा के रास्ते पर कांग्रेस सत्ता के शिखर तक पहुंचे की हो रही कवायद
27/3/2026
अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन ? असमंजस में पार्टी कार्यकर्ता बोले- नेतृत्व बदलने वाला है
29/1/2023