Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय

गांव से लेकर शहर तक हर ब्यक्ति  की जुवान पर एक ही नाम है सरकार किसकी बनेगी। कुछ लोग कहते हैं सरकार भाजपा की बनेगी तो कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। वास्तव में प्रदेश की जनता अब तक यही तय नहीं कर पा रही है कि वोट किसको देना है।

Feb 2, 2023 3 min read
विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। गांव से लेकर शहर तक हर किसी के जुबान पर एक ही बात बनी हुई है। कुछ लोग कहते हैं सरकार भाजपा की बनेगी तो कुछ का दाव कांग्रेस की सत्ता वापसी की ओर है। वास्तव में प्रदेश की जनता अब तक यही तय नहीं कर पा रही है कि वोट किसको देना है।

ADVERTISEMENT

असल बात ये है कि प्रदेश की जनता इस वक्त शिवराज सरकार के कामों का मूल्यांकन कर रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी की एकता और उसकी पिछली सरकार के काम को भी देख रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर विश्वास करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर प्रदेश की जनता विश्वास नहीं कर रही है। असल में पूर्व मुख्यमंत्री 'दिग्विजय सिंह' की भाजपा ने जिस प्रकार से मिस्टर बंटाधार की छवि बनाई है उसका व्यापक असर प्रदेश की जनता में देखने को मिल रहा है। 

Mukhabirmp.com ने प्रदेश के करीब पांच जिलों की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर जनता का मिजाज समझने का प्रयास किया तो सार यही निकला कि प्रदेश की जनता अभी यह तय नहीं कर पाई है कि वोट किसको देना है। भाजपा द्वारा बनाई गई कुछ योजनाएं भाजपा के लिए मजबूती का काम कर रही हैं जिस प्रकार से गरीबों को मचफ्त में अनाज मिल रहा है उन्हें यह भी डर सता रहा है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो कहीं मुफ्त का अनाज मिलना न बंद हो जाए। 

ADVERTISEMENT

कांग्रेस के लिए एक और बड़ी समस्या ये है कि जिन जगहों पर कांग्रेस हारी है वहां पर उसके संभावित दावेदार पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन जहां पर कांग्रेस जीती है वहां पर कांग्रेस के  कार्यकर्ता ठंडे पड़े हैं उन कार्यकर्ताओं को विधायकों द्वारा ठीक से महत्व नहीं दिया जा रहा है। 

कुल मिला कर भाजपा और कांग्रेस इस वक्त 50-50% की स्थिति में हैं दोनों पार्टियों के लिए अगले आठ महीने बहुत अहम होने वाले हैं भाजपा अपनी योजनाओं को जनता के सामने किस प्रकार प्रस्तुत करती है और जनता से कैसे कनेक्ट होती है यह बात अहम होगी तो वहीं अनाथ जैसी कांग्रेस जनता के बीच किस प्रकार से विश्वास लेकर आ पाएगी यह एक बड़ा सवाल है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
विधान चुनाव 2023: भाजपा या कांग्रेस जानिए इस बार क्या है जनता की राय | मुखबिर MP