Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायकों ने फिर किया हाई वोल्टेज ड्रामा,सिर पर ‘कर्ज’ की पोटली लेकर पहुंचे विधानसभा

Mar 12, 2025 2 min read
कांग्रेस विधायकों ने फिर किया हाई वोल्टेज ड्रामा,सिर पर ‘कर्ज’ की पोटली लेकर पहुंचे विधानसभा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश विधानसभा में इन दिनों कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रुपी ड्रामा लगातार देखने को मिल रहा है| कांग्रेस विधायक रोजाना अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर मीडिया और जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं| इसी कड़ी में बुधवार को सदन में बजट पेस होने से पहले कांग्रेस के विधायक काले कपड़े में बंधी पोटली लेकर पहुंचे  इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक जंजीर से भी बंधे हुए थे| कांग्रेस विधायकों को इस दशा में देख पहले तो लोग हैरान परेशान हो रहे थे तो वहीं सत्ताधारी दल के नेता उनकी इस दशा पर हंस रहे थे| पूछने पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज लेकर घी पीने का काम कर रही है| प्रदेश की जनता लगातार कर्ज के बोझ तले दबती चली जा रही है और सरकार कर्ज लेने से बाज नहीं आ रही है| गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस विधायकों का इस प्रकार हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चलता रहा सभी कांग्रेस विधायक यह बताने का प्रयास करते रहे कि प्रदेश में विकास नहीं वल्कि ‘विनास’ हो रहा है क्योंकि सरकार जिस गति से कर्ज ले रही है वो प्रदेश की सेहत के लिए ठीक नहीं है| हांलाकि इस मामले में सरकार के विधायक कांग्रेस पर हंसते नजर आए| भाजपा विधायकों का कहना था कि विपक्ष में बैठे हैं उन्हे सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ तो करना है इसी लिए वो इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस विधायकों ने फिर किया हाई वोल्टेज ड्रामा,सिर पर ‘कर्ज’ की पोटली लेकर पहुंचे विधानसभा | मुखबिर MP