Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों के डीए को एक अप्रैल को संशोधित करेगी सरकार,बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने दी जानकारी

Mar 12, 2025 2 min read
शासकीय कर्मचारियों के डीए को एक  अप्रैल  को संशोधित करेगी सरकार,बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने दी जानकारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मोहन यादव सरकार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने 2025-26 के लिए राज्य का 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं को लेकर कई घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 को DA को संशोधित सरकार करेगी। धान पर किसानों को बोनस मिलेगा। लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी। उनको अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा में खेल स्टेडियम खोला जाएगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 50 जनजातीय स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा मेडिकल कॉलेज में पीजी की 255 सीटें बढ़ाई जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार, एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे। सभी शासकीय वाहनों को 15 साल की आयु के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराया जाना अनिवार्य होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत 100 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया। 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया। मध्य प्रदेश बजट भाषण के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस ने कहा कि ये बजट जनता के लिए नहीं है। किसानों को वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य नहीं दे रहे। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही। मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक 50 हजार के कर्ज में है। मध्य प्रदेश बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने में सदन में कहा कि सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। दलित आदिवासी के विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। नल जल योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। गौ माता सड़कों पर आवारा घूम रही हैं

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शासकीय कर्मचारियों के डीए को एक अप्रैल को संशोधित करेगी सरकार,बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने दी जानकारी | मुखबिर MP