‘फर्जी उप नेता प्रतिपक्ष’ बन कर घूम रहे हेमंत कटारे,पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में लगाया आरोप

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच लड़ाई अब सार्वजनिक से ब्यक्तिगत होती चली जा रही है। बुधवार को उप नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री के बीच सदन के अंदर जमकर हंगामा देखने को मिला| उसके पहले पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाला बच्चन पर तंज कसते हुए कहा कि जब यह गृह मंत्री थे तो इनके समय डॉग के तबादले होते थे। मैं भी गृहमंत्री था, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं होती थी। सदन में करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा का मामला भी उठा। बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने उपनेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हेमंत कटारे की पत्नी, और उनकी मां पर भी केस दर्ज है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष का कोई प्रावधान नहीं है, फिर यह फर्जी उपनेता प्रतिपक्ष बनकर घूम रहे हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों की जानकारी मांगी। सभापति से उन्होंने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जानकारी दी जाए ताकि वह सदन में जवाब दे सकें और इसके लिए आने वाले समय में एक समय तय किया जाए। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच बहस की स्थिति बन गई। कटारे ने ये कह दिया कि अनपढ़ लोगों ने जो आरोप लगाए हैं, उनका जवाब देना है। इसके बाद भाजपा विधायक विरोध करते हुए इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि जब भूपेंद्र सिंह ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, तब क्यों विरोध नहीं किया गया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के डीए को एक अप्रैल को संशोधित करेगी सरकार,बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने दी जानकारी
'सोने की ईट' लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक,परिवहन घोटाले का लगाया आरोप
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024