मुख्यमंत्री और सारे मंत्रियों को आज दिलाई जाएगी भाजपा की 'सदस्यता' 'शिक्षक भी बनेंगे सदस्य'

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान का आगाज पीएम मोदी की सदस्यता के बाद हो चुका है। आज से मप्र में महा सदस्यता अभियान का आगाज होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ 3 सितम्बर को दोपहर एक बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर संगठन पर्व के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे। 25 सितंबर तक चलने वाले संगठन पर्व के दौरान मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र के गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें और भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावों तक सीमित रहने वाली पार्टी नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान में निजी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को भी जोड़ने की योजना तैयार हुई है। जो शिक्षिक अपनी मर्जी से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाहता है उसको भी भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस कार्यकारिणी की देरी के चलते जीतू पटवारी के खिलाफ बागी होने की कगार पर कई नेता,उप चुनाव तक जारी नहीं होगी कार्यकारिणी
पदोन्नति मामले में लामबंद हो रहे शासकीय कर्मचारी,सभी विभागों में एक जैसी व्यवस्था लागू करने की मांग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024