Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

21 करोड़ 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण,16 करोड़ 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास

Aug 21, 2024 2 min read
21 करोड़ 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण,16 करोड़ 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल के मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश 115 करोड़ बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लघु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लघु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाड़ा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लघु वनोपज सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए हैं। पिछले वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था। वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा कर दी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
21 करोड़ 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण,16 करोड़ 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास | मुखबिर MP