देश के दिल से दक्षिण भारत तक उड़ान भरने की तैयारी में भाजपा,जार्ज कुरियन केरला में करेंगे भाजपा को मजबूत

भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में बेहद कमजोर है और इसका अहसास भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को है| लिहाजा अब भारतीय जनता पार्टी हिंदी भाषी राज्यों के बाद लगातार दक्षिण भारत में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जोर लगा रही है| और इसका असर भी दिखने लगा है| एल मुरुगन को भारतीय जनता पार्टी ने एमपी से राज्यसभा भेजा और केन्द्र में मंत्री बनाया जिसके बाद केरला में भाजपा की इंट्री हुई| अब भारतीय जनता पार्टी ने जार्ज कुरियन को भी एमपी से ही राज्यसभा भेजा है और केन्द्र में उन्हे मंत्री भी बनाया है| मतलब साफ है कि भारतीय जनता पार्टी वहां पर अपने नेतृत्व को मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है|भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता महा अभियान का भी आगाज किया है लिहाजा इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश के दिल से केरला तक का रास्ता बनाया जा रहा है| दरअसल भाजपा की सोच अलग है जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुताबिक परिणाम नहीं आए हैं और परिणाम स्वरुप भाजपा को 240 सीटों में सीमित होना पड़ा है| इन परिणामों से भाजपा को डर सता रहा है कि भविष्य में एमपी में भी ऐसा हुआ तो आगे परिस्थितियां और कठिन हो जाएंगी इसी लिए हिंदी भाषी राज्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी अपनी जड़ों को दक्षिण भारतीय राज्यों में फैलाने का प्रयास कर रही है| हकीकत तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने 2029 की तैयारियां अभी से शुरु कर दी है जिससे भविष्य में पार्टी के लिए अलग विकल्प तैयार हो सकें और सहयोगियों के सामने उसको हाथ न फैलाना पड़े|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?21 करोड़ 28 लाख रूपये के 13 विकास कार्यो का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण,16 करोड़ 39 लाख के कार्यो का शिलान्यास
श्योपुर में बनेगा माता शबरी का विसाल मंदिर,मेडिकल कॉलेज की मिली सौगात,गौ-पालकों को मिलेगा अनुदान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024