कड़ी परीक्षा से गुजरेंगे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साल भर क्या किया देना होगा लेखा-जोखा निष्कृय मिले तो होगी छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस को मजबूत करने के अभियान के तहत नियुक्त 71 जिला अध्यक्षों के कामकाज की अब सख्त समीक्षा होने जा रही है। इस हफ्ते के अंत तक होने वाली इस प्रक्रिया में जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा। और जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन पर कमजोरी मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार निष्कृय अध्यक्षों को पद से भी हटाने की तैयारी है। दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में पैनल तैयार कर एमपी भेजा जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को कामकाज संभालते करीब एक साल होने चला है। इसलिए अब पार्टी जिला अध्यक्षों के कामों का मूल्यांकन कराने जा रही है। 15 से 18 अप्रैल तक कांग्रेस में समीक्षा बैठकें होंगी। इस दौरान जो पदाधिकारी निष्कृय पाए जाएंगे उनकी छुट्टी की जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस ब्लाक अध्यक्षों का पहला सम्मेलन भोपाल के रविन्द्र भवन में 17 अप्रैल को आयोजित किया जाना है। जिसमें सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी संगठन महासचिव को भी आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पहली बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की थी। जिला अध्यक्षों को जिलों में काम करने के लिए फ्री-हैंड भी दिया गया। पंचायत स्तर तक संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन बहुत से जिला अध्यक्ष ऐसे हैं जो पद लेकर घूम रहे हैं और पार्टी का काम भी नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के कुछ नेताओं को सक है कि बहुत से जिला अध्यक्षों को फूल की खुशबू ज्यादा भा रही है और वो फूल छाप कांग्रेसी बन कर रह गए हैं। ऐसे पदाधिकारियों और अध्यक्षों को पद से हटाना होगा उसके लिए पहले रिव्यू मीटिंग होगी और फिर निष्कृय पाए जाने के बाद ऐसे जिला अध्यक्षों पर कार्रवाई की जाएगी। कुल मिला कर कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस को इस बात का विश्वास है कि पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी का असर जिला अध्यक्षों के मनोबल पर पड़ता है और फिर उनका जोश ठंडा हो जाता है। 15 से 18 अप्रैल के बीच चलने वाले कांग्रेस के सम्मेलन में पदाधिकारियों के मन में जोश भरने का प्रयास किया जाएगा साथ ही उनके कामकाज का आंकलन भी किया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे अगला 'सीएम' बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं पूर्व सीएम
भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने की तैयारी सहकारी चुनाव कराएगी सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024