Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे अगला 'सीएम' बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं पूर्व सीएम

Apr 12, 2026 2 min read
शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे अगला 'सीएम' बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं पूर्व सीएम
ADVERTISEMENT
Font Size:

बिहार में नितीस कुमार के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो चुकी है। दिल्ली में बिहार के नए सीएम खोज कर ली गई है। इस खोज से पर्दा हटाने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को दी गई है। पूर्व सीएम को केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से बिहार के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बिहार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं...। एक कार्यकर्ता के नाते हर जिम्मेदारी की पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे जो भी दायित्व सौंपेगी। उसे मैं पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं 14 अप्रैल को बिहार जाऊंगा। शिवराज सिंह चौहान इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी प्रभारी रहे हैं। अब बिहार की जिम्मेदारी देकर बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व पूर्व सीएम को लेकर बड़ा संदेश दिया है। शिवराज सिंह चौहान अभी पश्चिम बंगाल चुनाव में भी प्रचार कर रहे हैं। विधायक दल की बैठक होगी। उस बैठक में ही पर्ची निकलेगी और नए सीएम का ऐलान हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे अगला 'सीएम' बिहार के ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं पूर्व सीएम | मुखबिर MP