Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा कांग्रेस विधायकों ने की जिसमें वो बैठे तो लेकिन उड़ा नहीं इसी को कहते हैं हाथ आया मुंह को लगा नहीं

Jun 11, 2026 2 min read
विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा कांग्रेस विधायकों ने की जिसमें वो बैठे तो लेकिन उड़ा नहीं इसी को कहते हैं हाथ आया मुंह को लगा नहीं
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की राजनीति पिछले तीन दिन से पूरे शबाब पर है। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए एक हाई वोल्टेज ड्रामे के तहत विधायकों को तेलंगाना अथवा बेंगलुरु भेजने का हाई वोल्टेज ड्रामा खेला गया। सभी कांग्रेस विधायकों को एकजुट करके एयरपोर्ट तक ले जाया गया। कांग्रेस विधायक भी अपने परिवार समेत फ्लाइट का मजा लेने पहुंचे। कुछ विधायक तो इतने खुश थे कि बुढ़ापे में ही सही उन्हें हनीमून मनाने का मौका मिल गया है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में विधायक हंसी खुशी फ्लाइट में बैठ गए। सेल्फी का दौर शुरु हो गया। बस इंतजार था तो इस बात का कि फ्लाइट कब उड़ेगी। लेकिन फोन आया कि लौट आओ। जैसे ही हरीश चौधरी ने कहा सभी लोग फ्लाइट से बाहर उतरो प्रदर्शन करने चलना है। फिर क्या था सभी विधायकों के अरमान धरे के धरे रह गए। और यह हवाई यात्रा दुनिया की सबसे छोटी वायु यात्रा बन कर रह गई। फ्लाइट से उतरने के बाद की विधायक नाराज नजर आए। कुछ विधायकों ने तो अपने प्रदेश नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह सब स्क्रिप्टेड ड्रामा था जिसमें उन्हें बताए शामिल किया गया है। सोशल मीडिया में तो विधायकों ने अपनी भड़ास निकाल ली लेकिन उसके पहले यह यात्रा दुनिया की सबसे छोटी वायुयान यात्राओं में शामिल हो चुकी थी जिसे भविष्य में हमेशा याद काया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा कांग्रेस विधायकों ने की जिसमें वो बैठे तो लेकिन उड़ा नहीं इसी को कहते हैं हाथ आया मुंह को लगा नहीं | मुखबिर MP