कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जीआइएस का किया समर्थन फिर उठाया सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन्वेस्टर्स समिट का समर्थन किया करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे इन्वेस्टर समिट का हम समर्थन करते हैं। क्योंकि निवेश से ही प्रदेश का आर्थिक विकास संभव है। किसी भी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना होना चाहिए। इस दृष्टि से, निवेश आकर्षित करना एक महत्वपूर्ण पहल है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास और जनहित की योजनाओं का समर्थन करती रही है। लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि सिर्फ़ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करने से विकास नहीं होगा। जब तक कि उन पर प्रभावी अमल नहीं किया जाता। पिछले इन्वेस्टर समिट में जो वादे किए गए थे, वो आज तक अधूरे हैं। कई उद्योगों की घोषणाएं की गईं, लेकिन ज़्यादातर या तो शुरू ही नहीं हो पाईं या फिर अधर में लटकी रहीं। जीतू पटवारी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह समिट सिर्फ़ एक औपचारिक आयोजन न बनकर प्रदेश के विकास में वास्तविक योगदान देगी। सरकार को चाहिए कि वह पिछली विफलताओं की समीक्षा करे और सुनिश्चित करे कि इस बार निवेश के नाम पर किए गए समझौते वास्तव में ज़मीन पर उतरें। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग देने को तैयार है, ताकि मध्य प्रदेश निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बने और यहां के युवा, किसान और व्यापारी लाभान्वित हों। हम यह भी चाहते हैं कि सरकार इन निवेश प्रस्तावों की नियमित निगरानी करे और जनता के सामने स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के हित में हम सरकार के हर सकारात्मक प्रयास का समर्थन करेंगे, बशर्ते कि वह धरातल पर दिखे और सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित न रह जाए।"
Reader Reactions
What is your reaction to this story?वीडी शर्मा को एक साल का मिलेगा 'एक्सटेंशन' केन्द्रीय नेत्रृत्व दो टर्न पूरा कराने की बना रहा रणनीति
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की लगेगी लॉटरी,25 हजार रुपये की लगेगी लॉटरी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024