प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की लगेगी लॉटरी,25 हजार रुपये की लगेगी लॉटरी

प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा होने वाला है। दरअसल 21 फरवरी को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित करेंगे। ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं। प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जा रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जीआइएस का किया समर्थन फिर उठाया सवाल
महाशिवरात्रि से पहले शिवमय हुए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार,धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024