सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति,धरना प्रदर्शन से लेकर हर विषय पर समिति देगी सुझाव

मप्र कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मैदानी स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति प्रदेश में समय-समय पर होने वोली संगठनात्मक बैठकों, धरना, प्रदर्शन, आंदोलनों का एजेण्डा तैयार करने का काम करेगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के उद्देश्य से प्रारूप-संकलन तैयार करने का कार्य करेगी। पूर्व और वर्तमान विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।समिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्षद्वय महेन्द्र जोशी, राजीव सिंह, महामंत्रीत्रय संजय कामले, गौरव रघुवंशी और मृणाल पंत को शामिल किया गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत 13 नवम्बर को हुए उपचुनाव के मतदान के एक दिन पूर्व गुंड़ों-बदमाशों द्वारा धनाचया के आदिवासी गांव में आदिवासियों पर गोलियां चलाये जाने की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं मतदान के बाद विजयपुर के ही गोहटा गांव में रात्रि में बदमाशों द्वारा दलित बस्ती के घरों में तोड़फोड़ की गई थी। इस गोलीकांड की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक कमेटी का का गठन किया है जिसमें विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार, मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और मप्र कांग्रेस अजजा विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम को समिति का सदस्य बनाया गया है। उक्त समिति शीघ्र ही श्योपुर जिले के विजयपुर घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी एकत्र करेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?परिवार बचाओ गठबंधन है महा-अघाड़ी,डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे पर किया करारा प्रहार
उपचुनाव की मतगणना पर कांग्रेस ने जताई आशंका,ऑब्जर्बरों को हटाने की उठाई मांग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024