Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

'धोबी पछाड़ के आगे पस्त हुई कांग्रेस' सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज,सभी सीटें जीतेगी भारतीय जनता पार्टी

May 13, 2024 2 min read
'धोबी पछाड़ के आगे पस्त हुई कांग्रेस' सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज,सभी सीटें जीतेगी भारतीय जनता पार्टी

📷 Mohan Yadav

ADVERTISEMENT
Font Size:

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर चुटकी ली है| मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा कर नोटा की बटन दबाने की बात करती है यह कोई संवैधानिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है| देश में इंदौर शायद एक लौती सीट है जहां पर कांग्रेस नोटा को अपना उम्मीदवार बता रही है| सीएम मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को धोबी पछाड़ पटखनी दी है जिसका नतीजा यह है कि कांग्रेस के उम्मीदवार ने ऐन मौके पर अपना नामांकन वापस ले लिया है| मोहन यादव ने इस मौके पर यह दावा भी किया कि आठ सीटों में हो रहे मतदान पर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों में जीत दर्ज कर रही है| मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से उन्हे सभी आठों लोकसभा सीटों का फीडबैक मिल रहा है उससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज कर रही है| गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न कराया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ा है| एक इकाई के रुप में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुनाव मैदान में डट कर एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को बुलंद करते हुए केन्द्र की जनहितकारी योजनाओं का जमकर प्रचार प्रसार किया और उसी के बल पर एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनाने का दावा मजबूत किया है| अब देखना यह दिलचश्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी के दावों पर कितना दम है इस बात का फैसला चार जून को ही होगा|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT