Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

भाजपा ने 22 हजार महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान,पूछेंगी वोट किया य नहीं,हर कार्यकर्ता को 10-10 वोटरों की मिली जिम्मेदारी

May 12, 2024 2 min read
भाजपा ने 22 हजार महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान,पूछेंगी वोट किया य नहीं,हर कार्यकर्ता को 10-10 वोटरों की मिली जिम्मेदारी

📷 BJP BAITAKA

ADVERTISEMENT
Font Size:

लोकतंत्र के महापर्व का एमपी में आज आखिरी चरण होने जा रहा है| इस चरण में मालवा-निमाड़ के कंधे पर सारी जिम्मेदारी है| इस क्षेत्र में आठ लोकसभा सीटें आती हैं अभी तक यह क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी ने पूरे क्षेत्र में काफी मशक्कत की है और मुकाबले को दिलचश्प कर दिया है| लेकिन इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने सभी बातों से हट कर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा जो दिया है| जिस प्रकार से पहले और दूसरे चरण में वोटिंग प्रतिशत ने सभी राजनीतिक दलों को निराश किया है उसके बाद से पार्टियों और उम्मीदवारों के कान खड़े हो गए हैं| वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए न सिर्फ निर्वाचन आयोग अपनी ओर से पूरी कोशिश में जुटा है बल्कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता भी कोशिश में लगे हैं कि किसी भी सूरत में वोटिंग प्रतिशत बढ़ना चाहिए| भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए बकायदा ब्ल्यू-प्रिंट तैयार कर अपने कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है| रविवार शाम को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सीएम मोहन यादव,अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने पर विचार मंथन किया गया| बैठक में यह तय किया गया है कि पार्टी का एक कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करेगा और उनसे पूछेगा कि आपने वोट किया य नहीं| अगर किसी ने वोट नहीं किया है तो उसे पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता ब्यवस्था भी करेंगे| सबसे दिलचश्प बात यह है कि भाजपा ने करीब 22 हजार महिला वर्करों को जुटाया है जो घर-घर संपर्क कर महिला वोटरों को न सिर्फ भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए कहेंगी बल्कि वो उन्हे पोलिंग बूथ तक जाने के लिए भी प्रेरित करेंगी| भाजपा के प्रदेश कार्यालय में महिलाओं के वोटिंग प्रतिशत पर नजर रखने के लिए अलग से कंट्रोलरुम तैयार किया गया है| जिसमें महिला मोर्चे की कई नेतृयां खुद नजर रखेंगी और समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करती रहेंगी|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा ने 22 हजार महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी कमान,पूछेंगी वोट किया य नहीं,हर कार्यकर्ता को 10-10 वोटरों की मिली जिम्मेदारी | मुखबिर MP