कांग्रेस के पास नहीं बचे ब्राह्मण,क्षत्रिय चेहरा,कार्यकारी अध्यक्ष बना कर नया नेतृत्व तलाशने का प्रयास

मप्र कांग्रेस कमेटी में न सिर्फ कार्यकारिणी को लेकर घमासान है बल्कि अलग-अलग वर्गों के चेहरों का भी कांग्रेस में अकाल पड़ गया है| सुरेश पचौरी ब्राह्मण नेता माने जाते थे लेकिन उन्होने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और क्षत्रिय नेता के रुप में दिग्विजय सिंह पहचान रखते थे जिनकी पार्टी में अब ज्यादा पूछ परख नहीं है| माना जा रहा है कि कांग्रेस की अगली कार्यकारिणी में कुछ कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे जिसमें क्षत्रिय और ब्राह्मण नेताओं को शामिल किया जाएगा| ओबीसी वर्ग से खुद जीतू पटवारी आते हैं लिहाजा यह माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अब सामान्य वर्ग के नेतृत्व को भी मजबूत करेगी| क्षत्रिय वर्ग से अजय सिंह (राहुल) भी आते हैं लेकिन पार्टी ने उन्हे भी साइड लाइन कर रखा है लिहाजा अब कांग्रेस उनकी जगह पर किसी दूसरे क्षत्रिय नेता की तलाश कर रही है जो युवा हो और भविष्य में क्षत्रिय वर्ग का प्रतिनिधित्व कर सके| पीढ़ी परिवर्तन के लिए कांग्रेस हाई कमान ने भी संकेत दिया है| दिल्ली से आई कांग्रेस की टीम ने जब एमपी कांग्रेस को खंगालने का प्रयास किया तो पता चला कि ब्राह्मण और क्षत्रिय नेतृत्व पार्टी में कमजोर पड़ने के कारण भी चुनाव में कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है लिहाजा पार्टी को मजबूत करना है तो ब्राह्मण और क्षत्रिय चेहरों को आगे लाना होगा तभी रणनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ पाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?केन्द्रीय मंत्री खट्टर नगर पालिका झाबुआ के सफाई मित्रों से करेंगे संवाद
जियो ने लॉन्च किया किफायती दाम और दमदार फीचर्स वाला जियोफोन प्राइमा 2
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024