केन्द्रीय मंत्री खट्टर नगर पालिका झाबुआ के सफाई मित्रों से करेंगे संवाद

देश में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत 13 सितंबर को शाम 4:30 बजे केन्द्र सरकार द्वारा इस आयोजन के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जायेगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खटटर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के साथ देश के राज्यों के मंत्रीगण शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री देश में स्वच्छता के क्षेत्र में प्रमुख कार्य करने वाले नगरीय निकायों के सफाई मित्रों, संगठनों और संस्थाओं से चर्चा करेंगे।केन्द्रीय मंत्री इस मौके पर प्रदेश के झाबुआ शहर के सफाई मित्र एवं स्वच्छता टीम से ऑनलाइन संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में झाबुआ शहर में वेस्ट-टू-वेल्थ अवधारणा पर आधारित प्लास्टिक अपशिष्ट एवं अनुपयोगी सामग्री से तैयार किए गए 3-आर पार्क की सराहना की थी। नगर पालिका झाबुआ द्वारा अपने शहर में 3-आर पार्क विकसित किया गया है। इसमें 9000 प्लास्टिक बॉटल और 43 टायरों सहित लगभग 2240 किलोग्राम प्लास्टिक से विभिन्न कलाकृतियाँ जैसे हेलीकॉप्टर, कार, भवन, बैंच, सोफा एवं दीवार आदि निर्मित किए गए हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मऊगंज के अपर कलेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए,सीएम ने किया निलंबित
कांग्रेस के पास नहीं बचे ब्राह्मण,क्षत्रिय चेहरा,कार्यकारी अध्यक्ष बना कर नया नेतृत्व तलाशने का प्रयास
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024