मऊगंज के अपर कलेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए,सीएम ने किया निलंबित

रीवा की लोकायुक्त टीम ने मऊगंज के अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने जमीन के बंटवारे के मामले में 20 हजार रुपए मांगे थे। इसमें से 10 हजार रुपए वो ले चुके थे। 5 हजार रुपए माफ कर दिये थे। बचे हुए 5 हजार लेते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। गौरतलब है कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी द्वारा 20000 रुपए की मांग की गई थी। पहली किस्त में वह 10000 रुपए पहले ही ले चुके थे। जब शिकायतकर्ता ने शेष 10000 रुपए में कुछ कंसेशन करने की बात की तो उन्होंने 5000 का कंसेशन भी शिकायतकर्ता को दिया था।अपर कलेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले की जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव को मिलते ही अपर कलेक्टर को तत्कार प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अधिकारी और कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अवकाश,सीएम मोहन यादव ने अति वर्षा को देखते हुए दिया आदेश
केन्द्रीय मंत्री खट्टर नगर पालिका झाबुआ के सफाई मित्रों से करेंगे संवाद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024