राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी बैठक शनिवार को प्रदेश कार्यालय में सभी विधायक होंगे शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की जा रही है।,शाम 5:00 बजे इंदिरा भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यह बैठक बुलाई गई है।
उमंग सिंघार के नेतृत्व में होगा मंथन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राज्यसभा निर्वाचन को लेकर विचार-विमर्श और रणनीतिक चर्चा करना है।
हरीश चौधरी और जीतू पटवारी रहेंगे मौजूद
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी विशेष रूप से शामिल होंगे। सभी कांग्रेस विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उम्मीदवारों के नामों पर लग सकती है मुहर
मुखबिर को मिली सूचना के मुताबिक बैठक में राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के साथ वोटिंग की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद प्रदेश नेतृत्व एकजुटता दिखाने की कोशिश में जुटा है। भाजपा ने रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग के नाम पर मुहर लगा दी है। मतलब साफ है कि अब चुनाव की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग होंगे भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर सरकार की 'दमनकारी' कार्रवाई शुरु सरकार का अल्टीमेटम काम पर लौटें वरना सेवा समाप्त
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024