Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा को टक्कर देने के चक्कर में भटक रही कांग्रेस,जिला अध्यक्षों को लेकर नहीं बन रही सहमति

Aug 6, 2025 Updated: Aug 6, 2025 2 min read
भाजपा को टक्कर देने के चक्कर में भटक रही कांग्रेस,जिला अध्यक्षों को लेकर नहीं बन रही सहमति
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा संगठन का मुकाबला करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया था। लेकिन कांग्रेस के सृजन में सिवाय विवाद के और कुछ भी नहीं देखने को मिला। पार्टी नेताओं को उम्मीद थी कि युवा अध्यक्ष जीतू पटवारी कुछ नई सोच लेकर आएंगे लेकिन नतीजे के तौर पर संगठन सृजन अभियान चला। करीब दो महीनों तक चले संगठन के सृजन में कांग्रेस ने पार्टी के मेहनती और इमानदार कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हे संगठन में स्थान देने का ऐलान किया था। लेकिन कांग्रेस का ऐलान सिर्फ मीडिया तक ही सीमित होकर रह गया। पिछले एक महीने से यही कहा जा रहा है कि जल्द ही जिला अध्यक्षों की घोषणा होनी शुरु हो जाएगी लेकिन अब तक कांग्रेस के सृजन में क्या हुआ इस बात का किसी कार्यकर्ता को पता नहीं है। लगातार इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के धैर्य का बांध भी फूटने की स्थिति में है। दवी जुवां कार्यकर्ता यही कहते नजर आ रहे हैं कि बड़े नेता अपने समर्थकों को संगठन में शामिल करने के लिए दबाव बना रहे हैं जिसके चलते जिला अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पा रही है। मजे की बात यह भी है कि पार्टी के अधिकतर अभियानों की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग को ही नहीं रहती है। हाल ही में कांग्रेस ने तय किया है कि हर जिले में पांच प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे जिसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया विभाग को ही नहीं थी। कुछ पत्रकारों ने जब प्रवक्ताओं से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होने कहा कि उन्हे इस बात की जानकारी नहीं है। कुल मिला कर कांग्रेस में जो कुछ भी हो रहा है वो सब राम भरोसे ही हो रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा को टक्कर देने के चक्कर में भटक रही कांग्रेस,जिला अध्यक्षों को लेकर नहीं बन रही सहमति | मुखबिर MP