बीजेपी की राह पर कांग्रेस,हर जिले में नियुक्त होंगे संगठन महामंत्री,जंबो कार्यकारिणी से तौबा करेगी कांग्रेस

📷 Congress Meeting
विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी अपने संगठनात्म ढांचे को मजबूत करने की ओर आगे बढ़ चली है| और इसकी शुरुआत कांग्रेस जिला इकाइयों से करने वाली है| कांग्रेस पार्टी अब सभी जिलों में एक संगठन महामंत्री की नियुक्ति करेगी और उन्हे अधिकार संपन्न बनाया जाएगा| अभी तक यह ब्यवस्था भारतीय जनता पार्टी में थी मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बीजेपी के रास्ते चलने वाली है| मामले की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस अब विधानसभा के उपचुनाव के साथ सहकारिता और अन्य जो चुनाव होंगे उसमें मजबूत दस्तक देना चाहती है| कार्यकर्ताओं को भी पार्टी लगातार काम पर लगा कर रखना चाहती है जिससे उन्हे भी इस बात का अहसास हो कि उनकी पार्टी में पूछ परख हो रही है और वो दोगुने उत्साह के साथ पार्टी में काम कर सकें| इसके अलावा पूर्व मंत्री ने कहा कि जिन्हे जिलों में संगठन महामंत्री का पद दिया जाएगा वो उस जिले के पदाधिकारी नहीं होंगे बल्कि दूसरे जिले के ब्यक्ति को संगठन महामंत्री बनाया जाएगा ताकि स्थानीय कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो| जो भी संगठन महामंत्री बनाया जाएगा उसे राज्य की इकाई से इतने अधिकार दिए जाएंगे कि वो कोई भी छोटे बड़े फैसले लेने में सक्षम होगा | सज्जन सिंह वर्मा का मानना है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है तो जंबो कार्यकारिणी की जरुरत नहीं है बल्कि ऐसे पदाधिकारियों को नियुक्त करने की जरुरत है जो अधिकार संपन्न हों और सभी प्रकार के छोटे-बड़े फैसले लेने में सक्षम हों इसी लिए कांग्रेस ने जिला संगठन महामंत्रियों के नियुक्ति की कार्ययोजना पर काम करना शुरु किया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?दो दिवसीय 'अल्पविराम' कार्यक्रम में पुलिस ने अंतरात्मा की आवाज सुनने का किया अभ्यास
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट किया जारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025