कांग्रेस पार्टी बरसाती बुलबुला है जो समय के साथ फूट जाएगा’ बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया कांग्रेस पर करारा प्रहार,21 सितंबर को भाजपा की कार्यसाला का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी लंबे समय बाद सदस्य अभियान का आगाज करने जा रही है| भाजपा का यह सदस्यता अभियान तीन प्रकार से चलाया जाएगा| मिस्डकॉल,QR कोड और नमो एप सहित सीधे तरीके से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा| मप्र भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आज तक जब भी केन्द्रीय नेतृत्व ने कोई टास्क दिया है तो उसको पूरा करने के लिए उन्होने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है लिहाजा यह माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष इस सदस्यता अभियान में भाजपा के हर मोर्चे सहित सांसद,विधायक और अन्य पदाधिकारियों को लगाकर एक बड़ा उदाहरण पेस करेंगे| इस अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी की तरफ से बकायदा एक कार्यसाला का भी आयोजन किया गया है जो 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी| सदस्यता अभियान के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष से कांग्रेस को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी अध्यक्ष ने उसकी तुलना बरसाती बुलबुले से कर दी और उन्होने कहा कि जिस प्रकार से बरसात में पानी के बुलबुले बनते हैं जो बड़े अच्छे लगते हैं फिर वो कितने दिन रहते हैं वो सभी लोग जानते हैं तो कांग्रेस और राहुल गांधी वही पानी के बुलबुले हैं जो कितने दिन रहेंगे इसका किसी को पता नहीं है| बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का साफ कहना है कि भाजपा के पास विकास का विजन है और वो उसी के हिसाब से आगे बढ़ती है इसी लिए जनता लगातार भाजपा पर विश्वास कर रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय उज्जैन से होगा संचालित
मंत्रियों को सीएम यादव की दो टूक,प्रभार वाले जिले में एक रात्रि विश्राम जरुर करें,मदरसों को लेकर भी दिया निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024