आरएसएस से कांग्रेस को सीखना चाहिए,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ की तारीफ

📷 Digvijay Singh
राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस के कटु आलोचक के रूप में जाने जाते है। वे अक्सर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। आरएसएस और उसके नेताओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर उनपर कई केस भी चल रहे हैं। आरएसएस की लगातार खिलाफत करने वाले दिग्विजय सिंह Digvijay Singh अब इस संगठन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने भोपाल में आरएसएस (RSS) की प्रशंसा करते हुए कांग्रेसियों को संघ से सीखने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि संघ कभी धरना, प्रदर्शन नहीं करता बल्कि घर घर जाकर लोगों को अपनी विचारधारा से अवगत कराता है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी दिग्विजय सिंह ने संघ की इस खूबी की तारीफ की थी। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने कहा— हमें संघ से सीखना चाहिए। सड़कों पर धरना, प्रदर्शन करना, लाठियां खाना जरूरी नहीं है। संघ कभी धरना प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि घर-घर जाकर अपने विचार बताता है। आरएसएस के जैसे लोगों से उनके घरों में जाकर बातचीत करें। आम जनता और कांग्रेसी कार्यकर्ता लोगों को बीजेपी के घोटाले बताए। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में भी आरएसएस यानि संघ के लोगों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आरएसएस के लोग बिन पेंदी के लोटे नहीं हैं। वे कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते। संघ में किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी को कुछ नहीं मिलता, इसके बाद भी संगठन के काम में जुटे रहते हैं। दिग्विजयसिंह पर आरएसएस के खिलाफ बयानबाजी पर कई केस चल रहे हैं। पिछले साल यानि 8 जुलाई 2023 को इंदौर के तुकोगंज थाने में आरएसएस कार्यकर्ता राजेश जोशी ने उनपर केस दर्ज कराया। राजेश जोशी ने पुलिस को की गई शिकायत में कहा कि दिग्विजयसिंह ने द्वितीय सरसंघ चालक माधव सदाशिवराज गोलवलकर की तस्वीर के साथ मिथ्या व अनर्गल पोस्ट की है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ओबीसी वर्ग पर मेहरवान प्रदेश की मोहन सरकार,आदिवासियों के बराबर स्कॉलरशिप देने की तैयारी
राम वनगमन पथ बना नहीं और श्रीकृष्ण पाथेय बनाने की तैयारी शुरु
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026