ओबीसी वर्ग पर मेहरवान प्रदेश की मोहन सरकार,आदिवासियों के बराबर स्कॉलरशिप देने की तैयारी

प्रदेश की राजनीति ओबीसी के नाम से होती रही है| भाजपा की सरकार हमेशा ओबीसी वर्ग को साधने का प्रयास करती रही है| और अब उसकी बानगी भी देखने को मिलने वाली है जब प्रदेश की मोहन सरकार 51 फीसदी ओबीसी आबादी को सुविधाओं के मामले में जनजातीय वर्ग के बराबर करने जा रही है| दरअसल दिल्ली में पढ़ाई से लेकर वो स्कॉलरशिप भी शामिल है जो हर माह अन्य खर्च के रुप में आदिवासी छात्र-छात्राओं को मिलती है| दिल्ली में अगर कोई ओबीसी छात्र पढ़ने जाएगा तो जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों की तरह ही ओबीसी छात्रों को भी 1550 रुपये प्रतिमाह के बजाय दस हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे| साथ ही हर माह अन्य खर्चों के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप भी पहली बार ओबीसी छात्र-छात्राओं को दी जा सकती है| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा कुछ समय पहले की थी,जिसे विभाग के स्तर पर प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भेज दिया गया है| आने वाले बजट सत्र के दौरान इसकी घोषणा हो सकती है| जनजातीय और अनुसूचित जाति वर्ग के हॉस्टलों में जो सुविधाएं हैं,वैसी ही सुविधा ओबीसी हॉस्टल में भी दिए जाने की तैयारी की जा रही है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अगस्त में मिलेगी बड़ी सौगात,56 फीसदी होगा डीए
आरएसएस से कांग्रेस को सीखना चाहिए,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ की तारीफ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाजपा में कुछ ऐसे 'पदाधिकारी' हैं जो सिर्फ नाम के हैं 'काम' के नहीं कार्यालय में भी दर्ज नहीं होती उपस्थिति
10/10/2026
OBC वोट की फसल पर लगा 'पाला' सरकार की बोलती 'बंद' विपक्ष हुआ मुखर कोर्ट ने स्वीकारा 'सवर्ण' अभी जिंदा है उसको भी नौकरी का अधिकार
10/10/2026
ओबीसी आरक्षण पर 'हाई' कांग्रेस का पारा 'कोर्ट' के फैसले पर सरकार की 'बोलती बंद'
9/10/2026