Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान,तीन लाख रक्षकों की भर्ती का किया दावा

Aug 16, 2024 2 min read
कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान,तीन लाख रक्षकों की भर्ती का किया दावा
ADVERTISEMENT
Font Size:

विधानसभा चुनाव का आगाज होते ही कांग्रेस पार्टी ने 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान का आगाज कर दिया है। अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। अब तक पूरे देश में तीन लाख संविधान रक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उन्होंने खुद भी संविधान रक्षक स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराया है। इसी अभियान के तहत आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इसे लेकर जाने की योजना है। माकन ने कहा कि संविधान के लिए चुनौतियां और खतरे अभी भी कायम हैं, क्योंकि वही लोग सत्ता में हैं जो चुनाव से पहले संविधान को बदलने की बातें करते थे। जो लोग देश के पिछड़े और दलित वर्गों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते, वो संविधान पर हमला करते हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं कि हमें अपनी जान देकर भी संविधान की रक्षा करनी है। माकन ने कहा, जब राहुल गांधी जी चुनाव में संविधान की प्रति दिखाते थे, तब उसके दो मकसद थे। पहला कि हम इस संविधान की रक्षा करेंगे। दूसरा कि यह संविधान हमारे देश के लोकतंत्र की रक्षा करता है। यही संदेश लिए राहुल गांधी बैठकों में जाते थे और इस संविधान को आगे रखकर अपनी बात किया करते थे। अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि संविधान के निर्माण के समय इसका विरोध करने वाली और इसकी प्रतियां जलाने वाली ताकतें आज सत्ता में हैं। संविधान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने देश में आपातकाल लगाया था और संबिधान की धूल खाती आलमारी में रख दिया था।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान,तीन लाख रक्षकों की भर्ती का किया दावा | मुखबिर MP