Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों को मनचाही जगहों पर मिलेगा तबादला,नई तबादला नीति तैयार,प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर होंगे तबादले

Aug 16, 2024 2 min read
शासकीय कर्मचारियों को मनचाही जगहों पर मिलेगा तबादला,नई तबादला नीति तैयार,प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर होंगे तबादले
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में पिछले डेढ़ साल से शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगी हुई है| शासकीय कर्मचारी अपने तबादलों को लेकर लगातार इधर से उधर भटक रहे हैं लेकिन उन्हे यह कह कर वापस कर दिया जाता है कि तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है| लेकिन अब राज्य सरकार तबादलों पर लगे प्रतिबंध को 15 दिन के लिए खत्म करने जा रही है| प्रदेश सरकार की तरफ से नई तबादला नीति भी तैयार कर ली गई है| सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले ही नई तबादला नीति तैयार कर लिया था लेकिन प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति नहीं होने के चलते उसका अनुमोदन नहीं हो पाया था| अब प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति होते ही अनुमोदन हो चुका है| बताया जा रहा है कि जिस प्रकार से तबादला नीति तैयार की गई है उसी के अनुसार तबादले किए जाएंगे| बताया जा रहा है कि नई तबादला नीति के तहत मंत्रियों की अनुसंशा पर ही कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे| एक जिले से दूसरे जिलों में तबादलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की अनुसंशा जरुरी बताई गई है| एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे,लेकिन किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जाएंगे|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
शासकीय कर्मचारियों को मनचाही जगहों पर मिलेगा तबादला,नई तबादला नीति तैयार,प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर होंगे तबादले | मुखबिर MP