Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राज्यसभा को लेकर टेंशन में कांग्रेस वोटिंग से पहले विधायकों को 'अज्ञातवास' भेजने की तैयारी

Mar 11, 2026 2 min read
राज्यसभा को लेकर टेंशन में कांग्रेस वोटिंग से पहले विधायकों को 'अज्ञातवास' भेजने की तैयारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

एमपी में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रहीं हैं।जिसमें एक सीट कांग्रेस के खाते की है और वर्तमान में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राज्यसभा सदस्य हैं लेकिन उन्होंने पहले ही अगले कार्यकाल के लिए मना कर दिया है। अब कांग्रेस किसी अन्य नेता के नाम को दिग्विजय सिंह की जगह राज्यसभा भेजने की योजना बना रही है। लेकिन कांग्रेस को क्रास वोटिंग का डर अभी से सताने लगा है। अगर 6 विधायक इधर से उधर हुए तो ये सीट कांग्रेस के हाथ से जा सकती है। राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में 230 विधायकों के गणित पर चुनाव होगा। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 58 वोटों की जरूरत होगी। विधानसभा में आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस के 65 विधायक हैं। इनमें बीना विधायक निर्मला सप्रे अब बीजेपी के साथ हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास 64 विधायक बचते हैं। विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे मुकेश मल्होत्रा का भी निर्वाचन शून्य होने के बाद कांग्रेस का एक वोट और कम हो जाएगा। इस स्थिति में कांग्रेस के पास 63 विधायक बचेंगे। कांग्रेस को आशंका है कि अगर उनके 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी तो सीट हाथ से जा सकती है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार राज्यसभा की वोटिंग से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को कहीं गुप्त जगह पर शिफ्ट करने की कोशिश में है जिससे बीजेपी ऐन मौके पर कोई खेला न कर पाए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
राज्यसभा को लेकर टेंशन में कांग्रेस वोटिंग से पहले विधायकों को 'अज्ञातवास' भेजने की तैयारी | मुखबिर MP