एमपी का कौन नेता है जिसका दुबई में पैसा लगा है किसकी ओर इशारा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी इन दिनों राज्य सरकार पर जमकर जुवानी फायर कर रहे हैं। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जल संसाधन विभाग में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार और कमीशन के बंदरबाट का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार लगातार कृषि के सिचाई रकबे की बात करती है लेकिन हकीकत में सिचाई योजना ठप्प हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से साल 2026 को कृषि वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह कृषि वर्ष नहीं यह ठेकदारों का कमीशन वर्ष है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एमपी में 6-7 कंपनिया काम कर रही हैं जो टेंडर के रोटेशन की फिक्सिंग करते हैं। कई बार सिंचाई परियोजनाओं में कुछ कंपनिया ही घूम फिर कर काम कर रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि एमपी में कोई बाहर की कंपनियां काम करने क्यों नहीं आ रही 7-8 कंपनियां की रोटेशन कर रहे जिनके मालिक केवल 4 हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत के कमीशन का लेनदेन हो रहा है। जल संसाधन विभाग पर हमला बोलते-बोलते कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ऐसा आरोप लगाया जो हैरान करने वाला था। कांग्रेस अध्यक्ष ने बगैर किसी नेता का नाम लिए कहा कि जो दुबई में पैसा लगा है किस- किस नेता के रिश्तेदारों का पैसा लगा है इसकी भी जांच होनी चाहिए। जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्ष ने मंत्रियों का दुबई से कनेक्शन होने का आरोप लगाया है उससे सरकार में अलग-अलग तरह की फुसफुसाहटें शुरु हो चुकी हैं। अधिकतर नेता चोरी छिपे दुबई जाते रहते हैं लिहाजा कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप लगाने पर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर कौन सा नेता है जो दुबई में पैसे इन्वेस्ट कर रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?घरेलू गैस को लेकर टेंशन में जनता और सरकार मंत्रियों की कमेटी डीजल पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर रखेगी नजर
राज्यसभा को लेकर टेंशन में कांग्रेस वोटिंग से पहले विधायकों को 'अज्ञातवास' भेजने की तैयारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024