घरेलू गैस को लेकर टेंशन में जनता और सरकार मंत्रियों की कमेटी डीजल पेट्रोल और गैस आपूर्ति पर रखेगी नजर

ईरान और इजराइल युद्ध का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है, जबकि घरेलू गैस की मांग तेजी से बढ़ गई है। गैस सिलेंडर और डीजल पेट्रोल को लेकर लोग पैनिक न हों इसलिए सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों की एक कमेटी का भी गठन किया है जो प्रदेश के सभी जिलों में गैस आपूर्ति और पेट्रोल डीजल पर नजर बनाए करके रखेंगे। भोपाल में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई सोमवार से और इंदौर में मंगलवार से बंद कर दी गई है। महाकोशल और विंध्य अंचल के जिलों में घरेलू गैस को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक कहीं भी लंबी कतारों जैसी स्थिति नहीं बनी है। ग्वालियर सहित कई शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रुकने से होटल, ढाबा और छोटे रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है और कई जगह शादी समारोहों की बुकिंग भी टालनी पड़ रही है। फिलहाल सीएम मोहन यादव ने पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए मंत्रियों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में कर दिया है जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने पाए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सहयोग निधि का टारगेट पूरा करने में नाकाम रही भाजपा ने बढ़ाई तारीख लेकिन कार्यकर्ता नहीं ले रहे रुचि
एमपी का कौन नेता है जिसका दुबई में पैसा लगा है किसकी ओर इशारा कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024