कांग्रेस जिलेवार समिति बना कर करेगी परिसीमन की तैयारी,विवेक तन्खा की अध्यक्ष में कमेटी का हुआ गठन,कार्यकर्ताओं को दी जाएगी ट्रेनिंग

मप्र कांग्रेस कमेटी परिसीमन को लेकर अभी से तैयार हो गई है| वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ने एक टीम का भी गठन कर दिया है| गौरतलब है कि जनगणना होने के बाद प्रदेश लोकसभा और विधानसभा क्षत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी| और यही कारण है कि कांग्रेस ने इसकी तैयारी अभी से शुरु कर दी है| कांग्रेस ने राज्य स्तर पर विवेक तन्खा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है तो वहीं जिलेवार समिति बनाने की तैयारी शुरु हो गई है| कांग्रेस साल 2007 में हुए परिसीमन का अध्ययन कराएगी और फिर उसी के हिसाब से कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे| प्रत्येक जिले में परिसीमन का काम देखने के लिए कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हे प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि जब परिसीमन हो तो आयोग के समक्ष तर्क के साथ पार्टी के कार्यकर्ता अपनी बात रख सकें| प्रदेश में साल 2008 में विधानसभा और 2009 में लोकसभा चुनाव के नए परिसीमन कराए गए थे और अब फिर परिसीमन होने जा रहा है| इसमें लोकसभा और विधानसभा की सीमाएं परिवर्तित होंगी| कुछ नए क्षेत्र बनेंगे तो कुछ अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीटें अनारक्षित की श्रेणी में आएंगी| नारी शक्ति बंदन अधिनियम लागू होने के बाद अब महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी| इसे देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?हाथियों की मौत मामले में दो अधिकारियों पर गिरी गाज,सीएम ने अधिकारियों को किया सस्पेंड
युवा, नारी, किसान और गरीब को सम्पन्न बनाएगी प्रदेश की मोहन सरकार,चार नए मिशन शुरु करेगी सरकार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024