कांग्रेस झूठ की फसल बोने का काम करती है,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए झूठ की फसल बोने का आरोप लगाया है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों की बात करती है प्रदेश में 15 महीने तक कांग्रेस की सरकार रही है कांग्रेस ने ऋण माफी का दावा किया था क्या हुआ किसी किसान का ऋण माफ हुआ था क्या? गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्या को लेकर 20 सितंबर को प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने जा रही है जिसका जवाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दे रहे थे। बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकारों ने किसानों के साथ हमेशा छल और कपट किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुल्ताई में किसानों पर गोलियां चलवाई थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आतंकियों का हिमायती बताते हुए उन्हे गले तक लगाने का आरोप लगाया है। साथ में बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग को भाजपा की सरकार में नौकरी मिल रही है तो दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द हो रहा है। इससे कांग्रेस के बारे में पता चलता है कि वो किसके बारे में कैसी सोच रखती है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि एक विशेष वर्ग का दर्द समझते हैं दिग्विजय सिंह। आम आदमी के दर्द की दिग्विजय सिंह को चिंता नहीं है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘विष्णु’ ‘भगवान’ की जोड़ी ने सदस्यता अभियान की गति को किया तेज,देश में दूसरे नंबर पर एमपी,औसत में नंबर वन पर एमपी बीजेपी
कमलनाथ का फिर बढ़ेगा कांग्रेस में कद,जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी,पटवारी की बढ़ेंगी मुस्किलें
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025