Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

‘विष्णु’ ‘भगवान’ की जोड़ी ने सदस्यता अभियान की गति को किया तेज,देश में दूसरे नंबर पर एमपी,औसत में नंबर वन पर एमपी बीजेपी

Sep 6, 2024 3 min read
‘विष्णु’ ‘भगवान’ की जोड़ी ने सदस्यता अभियान की गति को किया तेज,देश में दूसरे नंबर पर एमपी,औसत में नंबर वन पर एमपी बीजेपी
ADVERTISEMENT
Font Size:

संगठन पर्व के रुप में चलाए जा रहे बीजेपी के सदस्यता अभियान में मप्र हमेशा आगे रहा है| भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्यप्रदेश हमेशा एक प्रयोगशाला रहा है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व एमपी में जब और जो प्रयोग करता है अक्शर उसके हाथ में सफलता ही लगती है| अब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का आगाज कर दिया है जिसके तहत एमपी बीजेपी ने डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है| एमपी बीजेपी को लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले थे उसके 75 फीसदी वोटरों को पार्टी का सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई है| लेकिन दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की जोड़ी ने जब भी कोई संकल्प लिया है तो उसे पूरा करके भी दिखाया है| देश भर में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत मप्र भाजपा को दूसरे स्थान पर बताया जा रहा है| पहले नंबर पर उत्तरप्रदेश को बताया गया है लेकिन वहां की आवादी मप्र से दोगुनी से भी ज्यादा है लिहाजा उसका औसत निकाला जाए तो एमपी बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में एमपी पहले नंबर पर है| सबसे अहम बात यह है कि एमपी बीजेपी ने हर बूथ पर करीब 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत भाजपा के पदाधिकारी लगातार काम कर रहे हैं| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की खासियत ये है कि उन्हे पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी सौंपता है वो उसको पूरा करने के लिए पूरी तरह से जी जान लगा देते हैं लेकिन उन्ही के साथ काम कर रहे प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी हनुमान की भूमिका लगातार निभाते हैं| प्रदेश अध्यक्ष को जिम्मेदारी मिलने के बाद भगवानदास सबनानी हनुमान की भूमिका में रहते हैं| विष्णु के हर काज को वो ठीक उसी प्रकार पूरा करते हैं जिस प्रकार भगवान राम का काज पूरा करने के लिए हनुमान जी जुट जाया करते थे| भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है और इसी चरण में भाजपा डेढ़ लाख के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रही है| उसके बाद भाजपा का दूसरा चरण एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है| भारतीय जनता पार्टी इस बार हर वर्ग को अपने सदस्यता अभियान में जोड़ने का प्रयास कर रही है| समाजिक कार्यकर्ता हों अथवा निजी स्कूलों में काम कर रहे शिक्षक सभी को स्वेच्छानुसार पार्टी में जुड़ने के लिए कहा गया है| जिस गति से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है उससे यह नजर आने लगा है कि एमपी बीजेपी दो करोड़ तक सदस्य बनाने में कामयाब हो जाएगी जो देश में सबसे बड़ा आंकड़ा हो सकता है|    

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT