प्रतिष्ठा-परंपरा और अनुशासन के लिए कतार में लगे कांग्रेसी,संगठन के सृजन का लिया संकल्प

पचमढ़ी में आयोजित मप्र कांग्रेस के दस दिवसीय कैंप का मक्सद कुछ भी हो। लेकिन इस ट्रेनिंग कैंप ने सालों पुरानी फिल्म मोहब्बतें के गुरुकुल की यादों को ताजा जरुर कर दिया है। जिसमें सदी के महानायक ने छात्रों को प्रतिष्ठा-परंपरा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। कांग्रेस के ट्रेनिंग सेशन में भी ठीक उसी प्रकार कतार लगी थी अंतर सिर्फ इतना था कि वो फिल्म का सेट था लेकिन यहां पर कांग्रेस पार्टी का सेट लगा था और विद्यार्थियों की जगह जिला अध्यक्ष कतार पर लगे थे। जिन्हें विशेषज्ञों के द्वारा प्रतिष्ठा,परंपरा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा था।अब सवाल इस बात का उठता है कि इस सियासी गुरुकुल में शाहरुख खान की कब और कैसे इंट्री होगी जो नेताओं के बीच मोहब्बत का बीज बोएगा और उन्हें आपस में मिल कर चुनाव की तैयारी करने के लिए प्रेरित करेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस पर हमेशा गुटों में बंटे रहने का आरोप लगता रहा है। जो यथार्थ रुप में दिखाई भी पड़ता रहा है। अब यह देखने में मजा आएगा कि पचमढ़ी के गुरुकुल से आए सियासत के विद्यार्थी क्या एक होकर मिशन 28 और 29 की तैयारियों में जुटेगा अथवा सप्लीमेंट्री आकर एक बार फिर तैयारी में जुट जाएंगे। फिलहाल सभी का टेस्ट साल 2027 में होगा जब नगरीय निकाय चुनाव होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?धान और गेहूं की खरीदी पर पहले लेटर लीक फिर फूटा कांग्रेस का सियासी बम,कटघरे में सरकार का फैसला
भोपाल में एसआइआर आज से,21 लाख मतदाताओं के घर पर दस्तक देंगे बीएलओ
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024