Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भोपाल में एसआइआर आज से,21 लाख मतदाताओं के घर पर दस्तक देंगे बीएलओ

Nov 3, 2025 2 min read
भोपाल में एसआइआर आज से,21 लाख मतदाताओं के घर पर दस्तक देंगे बीएलओ
ADVERTISEMENT
Font Size:

बिहार में 68 लाख मतदाताओं का नाम कटने के बाद एसआइआर सुर्खियों में है‌। इस बीच अब वही एसआइआर एमपी में शुरु होने जा रहा है जिसकी शुरुआत भोपाल से होने जा रही है। भोपाल जिले की बैरसिया,नरेला,मध्य,दक्षिण पश्चिम,गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 2029 बीएलओ जिले के 21 लाख 25 हजार 683 मतदाताओं के घर दस्तक देंगे। चार दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाता को उनके नाम,पता आयु और अन्य भौतिक सत्यापन करेंगे‌। उनके पास पहले से मतदाता सूची 2025 के विवरण के अनुसार मतदाताओं के नाम,पता और ईपिक नंबर सहित प्री-प्रिडेंट गणना पत्रक होगा। बीएलओ यही गणना पत्रक मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे। जिसमें मौजूद जानकारी की पुष्टि करने के बाद मतदाता उसमें अपना फोटो लगा कर भरकर देंगे। इसी के आधार पर साल 2003 की मतदाता सूची की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची का सत्यापन होगा। इसमें मतदाताओं के होने और न होने की पुष्टि हो जाएगी। Mukhbir.com को मिली जानकारी के अनुसार साल 2003 में भोपाल में कुल चार विधानसभा क्षेत्र थे,जिनमें 1090 केन्द्र और कुल 11 लाख 81 हजार 531 मतदाता थे। जबकि 22 साल बाद भोपाल में सात विधानसभा क्षेत्र हैं और कुल 21 लाख 18 हजार से अधिक मतदाता हैं। ऐसे में इन 22 साल में जिले में करीब नौ लाख 36 हजार 833 मतदाता बढ़े हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भोपाल में एसआइआर आज से,21 लाख मतदाताओं के घर पर दस्तक देंगे बीएलओ | मुखबिर MP