कांग्रेस की आज से लगेगी 'पाठशाला' अगले दस दिन तक विशेषज्ञ देंगे संगठनात्मक ज्ञान

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मप्र कांग्रेस लगातार नवाचार कर रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं। उसी कड़ी में मप्र कांग्रेस की तरफ से 71 कांग्रेस जिला अध्यक्षों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से पचमढ़ी में शुरु होने जा रहा है। जो 11 नवंबर तक चलेगा। इस शिविर में नेतृत्व कौशल,अनुशासन,संगठन कौशल,योग,इंटरनेट मीडिया का उपयोग,कांग्रेस की विचारधारा जैसे विषयों को बताया जाएगा। बताया जा रहा है कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 या 11 नवंबर को शिविर में आ सकते हैं। अगर राहुल गांधी पचमढ़ी नहीं आते हैं तो फिर वो सभी अध्यक्षों और पदाधिकारियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,केसी वेणुगोपाल सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी भी जिला अध्यक्षों को शिविर में संबोधित करेंगे। हांलाकि अभी तक किसी बड़े नेता के आने का कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। पहले दिन परिचय के बाद जिला अध्यक्ष बनने के बाद से किए गए कामकाज का ब्योरा लिया जाएगा। कांग्रेस के इस प्रशिक्षण शिविर से यह समझ में आ गया है कि भाजपा को टक्कर देनी है तो संगठन में अनुशासन जरुरी है। लिहाजा मिशन 28 और 29 में अगर भाजपा से टक्कर लेनी है तो ठीक भाजपा की तरह ही रणनीति बनानी पड़ेगी और उसी तरह से काम करना पड़ेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सीएम मोहन यादव का बयान हम अगले '25 साल' के कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं,प्रदेश के विकास का दिखेगा विजन
एमपी बीजेपी के नेता बिहार फतह में ब्यस्त हैं दूसरी तरफ कांग्रेस वालों की पूछ-परख नहीं
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024