सीएम मोहन यादव का बयान हम अगले '25 साल' के कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं,प्रदेश के विकास का दिखेगा विजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक नवम्बर को हम न केवल प्रदेश की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के कार्यकाल की शुरूआत भी कर रहे हैं। गत दो वर्ष विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की आधारशिला रखने वाले रहे। इन वर्षों में प्रदेश ने विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की। आने वाले समय में यही गति प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक केन्द्र के रूप में स्थापित करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट, राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। जन-जन के सहयोग से विकसित यह दस्तावेज नव मध्यप्रदेश निर्माण की आधारशिला है, जो अगले 2 दशकों के लिए सशक्त आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का रोडमैप भी है। यह डाक्यूमेंट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रवीन्द्र भवन में प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के अंतर्गत विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?नियमितीकरण की मांग को लेकर बिजली कर्मियों का बड़ा आंदोलन,बगैर परीक्षा सीधे भर्ती की मांग
कांग्रेस की आज से लगेगी 'पाठशाला' अगले दस दिन तक विशेषज्ञ देंगे संगठनात्मक ज्ञान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024