Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के 'डिजिटल योद्धा' सोशल मीडिया में मचाएंगे 'तबाही' भाजपा को देंगे उसकी भाषा में जवाब

Mar 5, 2026 2 min read
कांग्रेस के 'डिजिटल योद्धा' सोशल मीडिया में मचाएंगे 'तबाही' भाजपा को देंगे उसकी भाषा में जवाब
ADVERTISEMENT
Font Size:

संगठन सृजन अभियान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक अलग ही रंग में दिखाई दे रही है। कांग्रेस को इस बात का अहसास हो चुका है कि वर्तमान में जनता तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है। और देश का युवा सबसे अधिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ही अपना समय व्यतीत करता है लिहाजा युवाओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से 250 से अधिक की संख्या में इंफ्यूएंसर हायर किए जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में आठ से दस इंफ्लूएंसर तैनात किए जाएंइगें जिनकी विधानसभा चुनाव तक में संख्या बढ़ाई जाएगी। ये ऐसे लोग हैं जिनके इंटरनेट मीडिया में बड़ी संख्या में फालोवर्स हैं। लेखन अच्छा है,कांग्रेस विचारधारा की ओर झुकाव है। ये इंफ्लूएंसर अपने वाल,हैंडल जैसे प्लेटफार्म पर कांग्रेस के बारे में लिखेंगे। कांग्रेस के बड़े नेताओं के जन्मदिन,पुर्ण्यतिथि सहित अन्य चीजों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपडेट करेंगे। इसके अलावा बड़े आयोजनों सहित पार्टी की रीति-नीति के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देंगे जिससे युवाओं का झुकाव कांग्रेस की तरफ हो सके। कांग्रेस ने ऐसे लोगों को खोजने के लिए की महीनों तक उनके। इंटरनेट मीडिया पोस्ट देखें। जिसके बाद यह देखने में आया कि इनकी पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आती हैं। ऐसे ही 250 लोगों को चिन्हित कर उन्हें अब कांग्रेस हायर करने जा रही है। कांग्रेस की ये योजना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि अब पार्टी सदन,सड़क के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी भाजपा को टक्कर देने के लिए तैयार है। कांग्रेस की इस योजना का अहम हिस्सा प्रदेश का युवा वर्ग है जो बेरोजगारी की मार झेल रहा है अथवा आउटसोर्स के रुप में नौकरी कर तंगी में अपना जीवन जीने के लिए मजबूर है। ऐसे लोगों को टारगेट कर कांग्रेस के डिजिटल योद्धा एक तरह से सोशल मीडिया में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के ये डिजिटल योद्धा भाजपा को उसी की भाषा में करारा जवाब भी देंगे। मतलब साफ है कि अब भाजपा कांग्रेस के बीच सोशल वार भी जम कर देखने को मिलने वाला है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस के 'डिजिटल योद्धा' सोशल मीडिया में मचाएंगे 'तबाही' भाजपा को देंगे उसकी भाषा में जवाब | मुखबिर MP