Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस का आखिरी हथियार,चलाएगी जागितगत जनगणना संकल्प अभियान,’हर समाज में जहर का बीज बोने की तैयारी’

Sep 4, 2024 2 min read
कांग्रेस का आखिरी हथियार,चलाएगी जागितगत जनगणना संकल्प अभियान,’हर समाज में जहर का बीज बोने की तैयारी’
ADVERTISEMENT
Font Size:

जातिगत जनगणना के लिए अब तक भाजपा सरकार पर दबान नहीं बनाने में नाकाम कांग्रेस पार्टी ने अब नई रणनीति तैयार की है| कांग्रेस अब जातिगत जनगणना की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी मध्यप्रदेश में संकल्प अभियान चलाने जा रही है| इस अभियान के तहत अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग को बताया जाएगा कि संसाधनों के उचित वितरण के लिए जातिगत गणना आवश्यक है| संकल्प अभियान इसी माह प्रारंभ किया जाएगा साथ ही संविधान के प्रति जागरुकता के लिए गांव-गांव मं संविधान का बाचन होगा| इसके लिए मतदान केन्द्र स्तर पर संविधान रक्षक बनाए जाएंगे| कांग्रेस का आरोप है कि संविधान में अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कई प्राविधान हैं लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है| सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग के लिए प्रविधान है पर प्रदेश में हजारों पद बरसों से रिक्त पड़े हैं| बैकलाग भर्ती के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है| पदोन्नति आठ वर्ष से बंद है इससे आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व ही शासन व्यवस्था मं नहीं रह गया है| कांग्रेस का आरोप है कि सामाजिक, आर्थिक स्थिति का जब तक पता नहीं चलेगा तब तक नीतियां और योजनाएं भी ठीक नहीं होंगी| और यही कारण है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेशव्यापी जातिगत गणना संकल्प अभियान चलाएगा| इसमं यह बताया जाएगा कि जातिगत जनगणना की क्यों जरुरत है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस का आखिरी हथियार,चलाएगी जागितगत जनगणना संकल्प अभियान,’हर समाज में जहर का बीज बोने की तैयारी’ | मुखबिर MP