Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के बूथ कमेटियों को टक्कर देगी कांग्रेस की ग्राम पंचायतों के वार्ड स्तर की समितियां

Mar 12, 2026 2 min read
भाजपा के बूथ कमेटियों को टक्कर देगी कांग्रेस की ग्राम पंचायतों के वार्ड स्तर की समितियां
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। और यही कारण है कि कांग्रेस ने भी भाजपा की तर्ज पर बूथों तक अपनी पकड़ मजबूत बनाने की तैयारी कर ली है। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा इतना मजबूत है कि उसी के बल पर भाजपा चुनाव जीतने का दावा करती है लिहाजा कांग्रेस को भी अब इस बात का अहसास हो चुका है कि भाजपा से टक्कर लेना है तो उसी तरह का संगठन होना जरुरी है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ग्राम पंचायत में वार्ड स्तर पर संगठन करने की योजना तैयार की है। वार्डों में कांग्रेस समितियों का गठन करेगी जिसमें करीब दस लोग होंगे और करीब 50 फीसदी युवाओं की भागीदारी इन समितियों में तय की जाएगी। इसी तरह शहरों में वार्ड स्तर पर समिति बनाने के बाद मोहल्ला स्तर पर समिति बनेगी। इसके बाद प्रत्येक मोहल्ले में 30 घरों के बीच एक समन्वयक बनाने की योजना है। यह पूरी तैयारी साल 2027 के नगरीय निकाय और 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए की जा रही है उसके बाद 2029 में लोकसभा चुनाव भी होना है उसमें भी यही कमेटियां काम करेंगी। समितियों में अध्यक्ष से लेकर सदस्य तक की नियुक्ति को विदिशा माडल की तरह स्थापित किया जाएगा। समितियों के गठन में फर्जीवाड़ा न हो, इसलिए सभी के फोन नंबर और फोटो लिए जाएंगे। इन सभी के इंटरनेट मीडिया समूह भी बनाए जाने हैं। गौरतलब है कि साल 2024 को कांग्रेस ने संगठन सृजन वर्ष के रुप में मनाया था जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की तरफ से लगातार प्रयास किए गए और भाजपा से टक्कर लेने के लायक संगठन को बनाया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में अब पारिवारिक माहौल तैयार किया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो और वो अगले चुनावों की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के बूथ कमेटियों को टक्कर देगी कांग्रेस की ग्राम पंचायतों के वार्ड स्तर की समितियां | मुखबिर MP