Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ईरान- इजराइल युद्ध के बीच भोपाल में फूटा मंहगाई 'बम' सिलेंडर की कालाबाजारी सहित किराने के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

Mar 12, 2026 Updated: Mar 12, 2026 2 min read
ईरान- इजराइल युद्ध के बीच भोपाल में फूटा मंहगाई 'बम' सिलेंडर की कालाबाजारी सहित किराने के दामों में हुई बढ़ोत्तरी
ADVERTISEMENT
Font Size:

ईरान-इजराइन युद्ध को भोपाल के व्यापारियों ने आपदा में अवसर बना लिया है। कामर्शियल सिलेंडर पर रोक लगते ही होटल के मीनू में कटौती के साथ व्यंजनों के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। हद तो तब हो रही है जब किराना दुकानों से लेकर सब्जी मार्केट के व्यापारी हर सामग्री मंहगे दाम में बेंच रहे हैं। और सवाल करने पर कहते हैं ईरान-इजराइल युद्ध के कारण सामग्रियों की सार्टेज आ गई है। मार्केट में ऐसा माहौल क्रिएट किया जा रहा है कि हर वस्तु ईरान अथवा इजराइल से ही भारत में आती है। राज्य सरकार ने सभी परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए मंत्रियों की कमेटी का गठन किया है लेकिन वो कमेटी अभी तक फाइलों तक ही सीमित है। भोपाल सहित प्रदेश के हर जिलों से खबर आ रही है कि व्यापारी हर वस्तु के दाम बढ़ा चढ़ा रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखकर सरकार को प्रशासनिक अमले को दुरुस्त करने की जरुरत है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो प्रदेश की जनता के बीच मंहगाई का ऐसा बम फूटेगा जिसकी चपेट में भाजपा की सरकार आ सकती है। खाद्य विभाग की टीम होली के बाद अब तक गुलाल खेलने में ही मस्त है और मार्केट में मंहगाई का बम फूट रहा है। कहीं ऐसा न हो कि जबतक खाद्य विभाग की टीम सहित अन्य प्रशासनिक अमले की नींद खुले तब तक काफी देर हो जाए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ईरान- इजराइल युद्ध के बीच भोपाल में फूटा मंहगाई 'बम' सिलेंडर की कालाबाजारी सहित किराने के दामों में हुई बढ़ोत्तरी | मुखबिर MP