Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के आर नायडू से भेंट कर खजुराहो में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने का आग्रह किया

Mar 12, 2026 1 min read
पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के आर नायडू से भेंट कर खजुराहो में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने का आग्रह किया
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन के काम हों या फिर अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो के विकास की बात वो हर सिंह ऐक्टिव नजर आते हैं। गुरुवार को भाजपा नेता वीडी शर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के आर नायडू से भेंट कर खजुराहो को उड़ान योजना में शामिल करने का आग्रह किया। साथ ही मुंबई - इंदौर - खजुराहो हवाई सेवा शुरू करने एवं खजुराहो को जयपुर, कोलकाता, बैंगलोर जैसे शहरों से जोड़ने का भी आग्रह किया है। वीडी शर्मा ने इस साल अक्टूबर से एयर इंडिया द्वारा दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी हवाई सेवा शुरू हो रही है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री के आर नायडू का आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह रूट भारत की आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत को जोड़ेगा।इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा एवं कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने से खजुराहों की आर्थिक व्यवस्था सुधारने के साथ यहां कि व्यापारियों को फायदा होने की उम्मीद जताई है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के आर नायडू से भेंट कर खजुराहो में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने का आग्रह किया | मुखबिर MP