ये कैसी कमिश्नर प्रणाली जहां पांच साल से महिला छेड़छाड़ झेल रही है और पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी

महिला सुरक्षा के प्रति भोपाल पुलिस कितनी संवेदनशील है उसकी बानगी बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सुनवाई में देखने को मिली जहां पर एक महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। यहां शाहपुरा थाना क्षेत्र की बैंककर्मी ने बताया कि वह तीन महीने की बच्ची की एकल अभिभावक है। पिछले पांच सालों से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा है। आते-जाते भद्दे कमेंट करता है। शाहपुरा थाने में कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस एफआईआर तक नहीं लिखती। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस को एक सप्ताह में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस सुनवाई में कई अन्य प्रकरण भी आए हैं लेकिन यह मामला विशेष था क्योंकि पीड़िता पांच साल से छेड़छाड़ का शिकार हो रही है और रक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है लेकिन पुलिस ऐसे मनचलों के खिलाफ ऐक्शन लेने में अपनी बेइज्जती समझती है। शहर के हर गली मोहल्ले में इस प्रकार के मामले देखने को मिल रहे हैं। कमिश्नर प्रणाली कानून व्यवस्था के नाम पर लागू की गई थी लेकिन उसका असर शहर में सिर्फ वाहन चालकों से वसूली करने में दिखता है बांकी जनता भगवान भरोसे ही रहती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'घंटा' कांड के बाद सतना में विनम्रता का पाठ पढ़ाते नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री के आर नायडू से भेंट कर खजुराहो में हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करने का आग्रह किया
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024