Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने किया बड़ा प्रदर्शन,हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी

Jan 12, 2025 2 min read
संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने किया बड़ा प्रदर्शन,हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल में मध्य प्रदेश संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने  अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन भोपाल के डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर मैदान में आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या  में प्रदेशभर के कर्मचारी मौजूद रहे, ये प्रदर्शन मध्य प्रदेश संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के बैनरतले और प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे जी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें भर्ती विसंगतियां और लंबित मांगों को लेकर अपनी मांगें रखी। इनकी मांग है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुभव का लाभ देते हुये आयु सीमा में छूट मिले और बोनस अंक प्रदान किया जाए।आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2024 से किया जाए, विद्युत कपनियों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश शासन की तरह सी.पी.सी.टी. में शिथिलता मिले। भर्ती विज्ञापन में परीक्षण सहायक के पदों को जोड़ा जाए साथ ही परीक्षण सहायक संविदा की वेतन विसंगति और कार्यालय सहायक श्रेणी 3 की ग्रेड पे विसंगति को दूर किया जाए। विद्युत कंपनी में संविदा निति 2023 के अनुरूप नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों को सभी पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिले। साथ ही विद्युत कंपनी में कार्यरत सभी वर्ग के कर्मचारियों को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में गृह जिला स्थानांतरण नीति लागू हो, इसके साथ  सभी तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता एवं राष्ट्रीय अवकाश पर कार्य करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जाए। विद्युत कंपनियों में कार्यरत सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का 20 लाख का बीमा किया जाये।  इन सभी मागों को लेकर ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने किया बड़ा प्रदर्शन,हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी | मुखबिर MP