कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विधायकों के साथ समन्वय से करेंगे काम,संगठन को करेंगे मजबूत

मध्य प्रदेश कांग्रेस अब अपना संगठन मजबूत करने में जुट गई है| कांग्रेस पार्टी साल 2027 के स्थानीय निकाय चुनाव और फिर 2028 के विधानसभा चुनाव की ओर अभी से बढ़ चली है| यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने विधायकों को अपने पाले में करने की रणनीति तैयार कर ली है| दरअसल कांग्रेस पार्टी आने वाले कुछ दिनों में जिला और ब्लाक स्तर पर नियुक्तियां करने वाली है| पार्टी में किसी प्रकार का असंतोष न हो इसी लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायकों के साथ समन्वय बनाने की रणनीति तैयार की है| गौरतलब है कि प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिसकी भरपाई वो अभी तक नियुक्तियां करके करते जा रहे हैं| अब पटवारी चाहते हैं कि पार्टी में किसी प्रकार का विवाद और असंतोष न हो इसी लिए वो विधायकों के साथ समन्वय बिठाने की तैयारी में हैं| हाल ही में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में हुई दो दिनों की बैठक में कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि 2025 को संगठन मजबूत करने के लिए पूरी तरह से प्रयास किया जाएगा| क्योंकि भाजपा से टक्कर लेनी है तो कांग्रेस को अपना संगठन मजबूत करना होगा लिहाजा कांग्रेस पार्टी अभी से अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है| ब्लॉक और जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत कर कांग्रेस पार्टी अपनी नीव को मजबूत करने में जुटी हुई है| इसी लिए पार्टी सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों को पहले ही आपसी समन्वय बनाने की कोशिश कर रही है| जिस प्रकार से पूर्व सीएम कमलनाथ ने नाराजगी ब्यक्त की थी उस प्रकार की परिस्थिति फिर न बने इसी लिए जीतू पटवारी कई तरह के उपाय अपना रहे हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?संविदा और ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ ने किया बड़ा प्रदर्शन,हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारी
शराब बंदी की ओर बढ़ी मोहन सरकार,धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024